आयुष ग्राम (ट्रस्ट) : संक्षिप्त परिचय


                                                      आयुष ग्राम (ट्रस्ट) : संक्षिप्त परिचय


प्रभु श्रीराम की कर्मस्थली एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसिद्ध केन्द्र चित्रकूटधाम में झपोला पहाड़ियों के मध्य लगभग १५ एकड़ भूमि में फैला हुआ रमणीक आयुष ग्राम (ट्रस्ट) परिसर, यहाँ आने वाले आगन्तुकों का मन बरबस मोह लेता है। इस ट्रस्ट का प्रमुख प्रकल्प आयुष ग्राम चिकित्सालय उत्तर भारत का श्रेष्ठतम एवं विशालतम, पंचकर्म चिकित्सा सुविधा युक्त आयुर्वेदिक चिकित्सालय है जिसमें देश के कोने-कोने से, किडनी, हार्ट, रीढ़, त्वचा, श्वांस, दमा, अस्थमा,  उदर आदि रोगों के जीर्ण एवं जटिल रोगी, जो अन्य स्थानों पर उपचार कराकर, सामथ्र्य से अधिक धन खर्च करने के बावजूद कोई लाभ नहीं प्राप्त करते, निराश होकर आयुष ग्राम (ट्रस्ट) में आते हैं और यहाँ पर देश के ही नहीं, वरन् विश्व के प्राचीनतम स्वास्थ्य विज्ञान आयुर्वेदीय उपचार से बिना किसी चीर-फाड़ या ऑपरेशन के अत्यल्प खर्च पर पूर्णत: स्वस्थ हो जाते हैं। ट्रस्ट का प्रदूषण मुक्त, प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण रोगियों एवं उनके परिजनों के मन में आशा एवं उत्साह प्रस्पुटित करता है जिससे वे स्वत: स्वयं को स्वस्थ एवं ऊर्जायुक्त अनुभव करते हैं।



 

इस ट्रस्ट की स्थापना देश के प्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित आयुर्वेदाचार्य मनीषी, आचार्य वैद्य मदनगोपाल वाजपेयी ने मई २०१३ में देश की भावी पीढ़ी को संस्कारवान्, चरित्रवान्, राष्ट्र के उत्थान एवं भारत के प्राचीन गौरव के पुनस्र्थापन हेतु पूर्णत: नागरिक बनाने, देववाणी संस्कृत एवं संस्कृत सत्साहित्य के प्रचार-प्रसार, विश्व के प्राचीनतम स्वास्थ्य विज्ञान आयुर्वेद को विश्व की प्रमुख चिकित्सा पद्धति बनाने, श्रीमद्भागवत गीता के दर्शन एवं जप, तप, ध्यान एवं योगमय जीवनशैली से आमजन को परिचित कराने एवं उसे अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से की थी। इस ट्रस्ट के संचालन हेतु न तो किसी कारपोरेट जगत से न किसी सरकार से किसी भी प्रकार का अनुदान या आर्थिक सहायता ली जाती है। ट्रस्ट की आय का एक मात्र स्रोत आयुष ग्राम चिकित्सालय है, जिससे होने वाली समस्त आय लोक कल्याण एवं परोपकार के कार्यों में खर्च की जाती है।







   मोब.न. 9919527646, 8601209999
 website: www.ayushgram.org



  डॉ मदन गोपाल वाजपेयी         आयुर्वेदाचार्यपी.जी. इन पंचकर्मा (V.M.U.) एन.डी.साहित्यायुर्वेदरत्न,विद्यावारिधि (आयुर्वेद)एम.ए.(दर्शन),एम.ए.(संस्कृत), एल-एल.बी. (B.U.)
 प्रधान सम्पादक चिकित्सा पल्लव और आयुष ग्राम मासिक
पूर्व उपा. भारतीय चिकित्सा परिषद
उत्तर प्रदेश शासन 

डॉ परमानन्द वाजपेयी                                                एम.डी. (एस.&पी.मेडिसिनआयु0)    
                             

डॉ अर्चना वाजपेयी                              एम.डी.(कायचिकित्सा-आयुर्वेद)     















एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ