हाइड्रोसील के ऑपरेशन से खराब हुयी किडनी आयुष ग्राम ने बचाया !!

!!  अंग्रेजी अस्पताल ने खराब की किडनी, आयुष ग्राम ने बचाया  !!

कौशेन अहमद
मैं कौशेन अहमद, बड़ी धन्नी (मूरतगंज), कौशाम्बी (उ.प्र.) से हूँ। मैं एक ड्राइवर हूँ। मुझे हाइड्रोसील की समस्या बहुत दिनों से थी, मैंने २५ दिन पहले उसका ऑपरेशन कौशाम्बी के एक हॉस्पिटल में करवाया। ऑपरेशन करवाने के दूसरे दिन से ही मुझे चक्कर आने लगे, कुछ भी खाने से उल्टी हो जाती थी, मैं इतना कमजोर हो गया कि मैं अपने आप से खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। मुझे हास्पिटल ले जाया गया, वहाँ २-३ दिन दवा चलीं लेकिन कोई आराम न मिलने पर मैंने कौशाम्बी में ही दूसरे हॉस्पिटल में दिखाया, वहाँ पर डॉक्टर ने पूरा एक दिन भर्ती रखा, लेकिन मुझे आराम नहीं मिला। वहाँ से मुझे इलाहाबाद के आशा हास्पिटल के लिये रिफर कर दिया गया। आशा हास्पिटल के डॉक्टरों ने केएफटी की जाँच करवायी, जाँच आने के बाद मुझे पता चला कि मेरी किडनी की समस्या है। लेकिन उल्टी न रुकने के कारण वहाँ के डॉक्टरों ने मुझे लखनऊ पीजीआई रिफर कर दिया। तभी मुझे मेरे गाँव के ही एक सज्जन, जो आयुष ग्राम चिकित्सालयम, चित्रकूट से अपनी चिकित्सा करवा रहे थे, के द्वारा यहाँ का पता चला। मैं और मेरे परिवारीजन आयुष ग्राम चिकित्सालयम, चित्रकूट आये, मुझे व्हील चेयर में लाया गया, मेरा रजिस्ट्रेशन करवाया गया, यहाँ पर ओपीडी चल रही थी, मेरा नम्बर आने पर मुझे डॉक्टर साहब के पास बुलाया गया, जाँचें करवायी गयीं जाँच में मेरा क्रिटनीन १०.८ एमजी/डीएल, यूरिया २०२.८ एमजी/डीएल, सीरम बिल्र्युबिन ३.८ एमजी/डीएल और यूरिन में इंफेक्शन बहुत था। डॉ . साहब ने नाड़ी परीक्षण किया और १५ दिन के लिए भर्ती करने को कहा, मैं १५ दिन के लिए भर्ती हो गया और मुझे तो पहले दिन से ही आराम मिलना शुरू हो गया, मुझे २ दिन में २-३ बार ही उल्टियाँ हुयीं उसके बाद बन्द हो गयीं, मुझे चक्कर आने भी बन्द हो गये, बल मिलने लगा।
मैं और मेरे परिवार वाले बहुत खुश हो गये कि एलोपैथ दवाओं से मुझे जो आराम नहीं मिला वह आयुष ग्राम की आयुर्वेदिक दवाओं से मिला। मैं १५ दिन में ही पूर्ण स्वस्थ हो गया। आज मेरा क्रिटनीन ३.२ एमजी/डीएल, यूरिया ८४.३ और सीरम बिल्र्युबिन नार्मल हो गया। मैं और मेरा पूरा परिवार डॉक्टर साहब और आयुष ग्राम चिकित्सालय को धन्यवाद देता है।

कौशेन अहमद
बड़ी धन्नी (मूरतगंज), कौशाम्बी (उ.प्र.)
मोबा.नं.- ९४१५६१५३२६
——————————————————————


!!इस  पर  कौन कौन चिकित्सक क्लिनिकल अनुभव जानना  चाहते हैं , और अपने विचार लिखेंगे, अवगत करायें !!
¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯
क्लिनिकल  अनुभव : https://www.ayushgramtrust.com/2019/08/Kidney-Ayush-Gram-rescued-from-Hydrosil-operation-Clinical-experience-successful-treatment.html


news : https://www.ayushgramtrust.com/2019/08/ayushgram-news_29.html


whatsapp : https://wa.me/918115192817


आयुष ग्राम ट्रस्ट चित्रकूट द्वारा संचालित
           आयुष ग्राम चिकित्सालयम, चित्रकूट 
            मोब.न. 9919527646, 8601209999
             website: www.ayushgram.org


  डॉ मदन गोपाल वाजपेयी                                                आयुर्वेदाचार्य, पी.जी. इन पंचकर्मा (V.M.U.)                   एन.डी., साहित्यायुर्वेदरत्न,विद्यावारिधि, एम.ए.(दर्शन),एम.ए.(संस्कृत )       
          प्रधान सम्पादक चिकित्सा पल्लव
                                  
डॉ अर्चना वाजपेयी                                                                    एम.डी.(कायचिकित्सा) आयुर्वेद 

डॉ आर.एस. शुक्ल                                                                           आयुर्वेदाचार्य 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ